भोरे: भोरे में मंत्री सुनील कुमार ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में टेका माथा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
भोरे प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर बने दुर्गा पूजा पंडालों में बीते कल स्थानीय विधायक का ग्रामीण विकास मंत्री सुनील कुमार ने पहुंचकर माता के दर्शन किए। उन्होंने थाना रोड,भिंगारी रोड, बगही रोड एवं खजुराहा में स्थापित प्रत्येक पूजा पंडालो का भ्रमण कर पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जदयू और भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता रहे।