चाचौड़ा: चाचौड़ा पुलिस ने 7 वारदातों को अंजाम देने वाले ठग को पकड़ा, महिला को अंधविश्वास का झांसा देकर की थी ठगी
Chachaura, Guna | Apr 23, 2026 चाचौड़ा थाना पुलिस ने अंधविश्वास और शरीर में देवता आने का ढोंग करने वाले ठगी के शातिर बदमाश को पकड़ा है। 23 अप्रैल को एसपी हितिका वासल ने बताया, 14 अप्रैल को बीनागंज निवासी तनीषा व्यास को निमंत्रण के बहाने मंगलसूत्र और सोने के टॉप्स लेकर ठगी की थी। आरोपी राजू उर्फ दीपक विश्वकर्मा निवासी अशोकनगर को पकड़ा है। आरोपी ने 7 ऐसी वारदात करना स्वीकार किया है।