मुंगावली: देवपुर में आग से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आई सेवा समिति
सहराई थाना क्षेत्र के देवपुर गाँव में कुछ दिन पहले आग लगने से तीन घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए थे। इस घटना में प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ। रविवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार मानवता की मिसाल पेश करते हुए चार साहिबज़ादे सेवा समिति ने आगे आकर पीड़ित परिवारों की मदद की है। समिति द्वारा जरूरतमंदों को बरतनों की मदद की गई है।