धार: धामनोद निवासी व्यक्ति को ठगों ने फ़ोन कर कहा-'तुम्हारा बेटा गिरफ्तार हो गया है ₹3 लाख भेजो', पिता ने भेज दिए ₹1 लाख
धार जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आते जा रही है। जिले के धामनोद निवासी मदन मोहनलाल सिंघल के साथ सायबर ठगों ने ठगी की है। सिंघल ने बताया कि उन्हें कॉल आया कि आपका बेटा रेप केस में फंस गया है। बेटे के रोने की आवाज भी सुनाई। ठगों ने 3 लाख मांगे थे। उनके द्वारा भतीजे के खाते से 50-50 हजार रुपये दो बार ट्रांसफर किए गए।