कांगड़ा हवाई अड्डे पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की कुछ गौरवपूर्ण झलकियाँ ।
देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। कांगड़ा हवाई अड्डा प्रबंधक अमित सकलानी ने झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके बाद अन्य कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने देशभक्ति के गीत गाकर माहौल को देशभक्ति की भावना से गौरवपूर्ण बना दिया। साथ ही कांगड़ा हवाई अड्डा में कार्यरत अधिकारियों तथा कर्मचारियों के नन्हें मुन्ने बच्चें भी देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत दिखे ।