हमीरपुर: कुरारा कस्बे में सरकारी अस्पताल के सामने नाले में मिला शव
कुरारा कस्बे में सरकारी अस्पताल के सामने नाले में सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कस्बा कुरारा के रहने वाले विवेक 24 वर्ष पुत्र रामअवतार के रूप में हुई है। विवेक कुरारा की गल्ला