चूरू: चूरू में जन्म प्रमाण पत्र के नाम परिवर्तन पर सख्ती, गजट को किया अनिवार्य
Churu, Churu | May 4, 2026 चूरू जिले में जन्म प्रमाण पत्र में नाम बदलने की प्रक्रिया अब सख्त कर दी गई है। राज्य सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय ने नए आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि केवल शपथ पत्र के आधार पर नाम परिवर्तन नहीं होगा। अब मध्य नाम और सरनेम बदलने के लिए राजपत्र गजट नोटिफिकेशन अनिवार्य रहेगा।