पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बंदगांव थाना के ग्राम बांगुरकेल, टोला बुरुटोला की है। ग्राम बांगुरकेल (बुरुटोला) निवासी टेरेद सांडीपूर्ति (37 वर्ष) ने अपनी पत्नी मरियम सांडीपूर्ति (35 वर्ष) की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है।