शिवहर जिले का 32वां स्थापना दिवस धूमधाम एवं गरिमामय तरीके से मनाया गया
--------------------------------
शिवहर जिले का 32वां स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।
स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शिवहर के विकास, उपलब्धियों एवं गौरवशाली सफर से जुड़ी झलकियों की जानकारी ली। इसके उपरांत गुब्बारे उड़ाकर खुशियों और नई उम्मीदों का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित शिवहर का संकल्प भी लिया।
समाहरणालय मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के कला मंच पर जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने गीत, नृत्य, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा की मनमोहक छटा बिखेरी।
पूरे समारोह के दौरान उत्सव और उमंग का माहौल बना रहा। स्थापना दिवस ने जिले की गौरवपूर्ण विरासत, सांस्कृतिक विविधता और विकास की यात्रा को एक साथ मंच पर प्रस्तुत किया।
#SheoharNews
#YouthIcon
#BiharNews
#Inspiration
#Sheohar
#VideoViral
#ShortsVideo
#RealKaroFeelKaro
#ViralVideo
#VideoOfTheDay
#ReallyFeellt
#FacebookReels
#Explore
#InstaReels
#Reelsindia
#ContentCreator
#ReelTrend
#TrendingVideo
#ViralReels
#WatchTillEnd
#SheoharPolice
#DistrictAdministrationSheohar
#KhelVibhagSheohar
#JEEVIKABihar
#DDNewsBihar
#InformationPublicRelationsDepartmentGovernmentofBihar
#DeocSheohar
#BiharPolice
#DDKisan
#DDSPORTS
Bihar Education Department District Administration Patna Bihar State Sports Authority - BSSA Khel Vibhag Sheohar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Deoc Sheohar Sheohar Police District Administration Sheohar Bihar Police #CMSamrat
Sheohar, Sheohar | Oct 7, 2026