सिमडेगा: हजारीबाग कांड पर सिमडेगा में उबाल, महिला मोर्चा का प्रदर्शन
सोमवार को 1 बजे सिमडेगा समाहरणालय परिसर में हजारीबाग की घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग उठाई। वक्ताओं ने इसे शर्मनाक घटना बताते हुए राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।