एत्मादपुर: गांव मलूपुर के समीप मथुरा रिफाइनरी की पेट्रोलिंग चेकिंग टीम के गनमैन को शक में टोकने पर पेट मे गोली मारी,हालत गंभीर
Etmadpur, Agra | Jun 25, 2024 थाना खंदौल क्षेत्र के गांव मलूपुर के पास सोमवार की देर रात मथुरा रिफाइनरी चेकिंग टीम के गनमैन को डीजल पाइपलाइन चेकिंग के दौरान युवकों को शक में टोकने पर एक युवक ने गनमैन के गोली मार दी। गोली गनमैन के पेट में लगी है। दूसरे गनमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी।