एत्मादपुर: गांव बिरूनी के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला एक अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Etmadpur, Agra | Jun 24, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के गांव बिरूनी के समीप पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। माना जा रहा है युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।