एत्मादपुर: गांव रुपधनू में खाकी से आहत होकर 72 घंटे के अंदर दूसरे भाई ने भी फांसी पर लटकर की आत्महत्या
Etmadpur, Agra | Jun 24, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के गांव रुपधनू में खाकी से आहत होकर 72 घंटे के अंदर दूसरे भाई ने भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सादाबाद पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर रुपधनू निवासी युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस द्वारा करवाई तथा मुकदमा न लिखे जाने पर उनके बड़े भाई ने भी सोमवार को आत्महत्या कर ली। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके से पुलिस को भगाया।