एत्मादपुर: थाना खंदौली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के समीप से चोरी की बाइक समेत 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jun 24, 2024 खंदौली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज के पास से चोरी की बाइक समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवारों को रोकना चाहा, तो दोनों भागने लगे। सिपाहियों ने घेराबंदी का दोनों को पकड़ा। अभियुक्तों ने बाइक मलूपुर चौराहे से चोरी की थी। पकड़े गए आरोपियों में धर्मेद्र गोस्वामी और रवि शांतिनगर थाना जगदीशपुरा है।