एत्मादपुर: गांव बास गुमान सिंह के समीप आवलखेड़ा-बरहन रोड़ पर दो बाइक सवारों में आपस में हुई भिड़ंत, 03 युवक हुए गंभीर घायल
Etmadpur, Agra | Jun 23, 2024 बरहन क्षेत्र के गांव बास गुमान सिंह के पास आंवलखेड़ा-बरहन रोड़ तेज गति से आ रहे दो बाइक सवारों में आपस में टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना बरहन पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए सीएचसी एत्मादपुर भेज दिया। जहां तीनों युवकों का इलाज जारी है।