कटोरिया: सड़क दुर्घटना में जख्मी कटोरिया के युवक की इलाज के दौरान मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
Katoria, Banka | Apr 30, 2026 पपरेवा मोड़ के पास बीते 27 अप्रैल को सड़क हादसे में जख्मी कटोरिया बाजार के सूईया रोड निवासी सुधीर ठाकुर के पुत्र संजय ठाकुर की बुधवार को मौत हो गयी। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर गुरुवार सुबह करीब दस बजे आस-पास के दर्जनों लोग एवं शुभचिंतक मृतक के घर जुटे। जहां शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिया गया।