कुर्था: कुर्था स्टेट हाईवे-69 पर सघन वाहन जांच , बिना कागजात वाले चालकों पर कार्रवाई
Kurtha, Arwal | Jun 29, 2026 कुर्था थाना पुलिस ने सोमवार शाम समकालीन अभियान के तहत स्टेट हाईवे-69 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान ऑटो समेत अन्य वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के कागजात अधूरे या अनुपलब्ध मिले, उन्हें चेतावनी दी गई तथा कई मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटकर कार्रवाई की गई।