भदेसर: भादसोड़ा थाना अधिकारी पर भू माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप, महिला ने लगाए गंभीर उत्पीड़न के आरोप
मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भादसोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीड़िता कंचन सुखवाल ने थानााधिकारी महेंद्र गुर्जर पर भू माफियाओं के साथ मिलकर अवैध कब्जे को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शिकायत के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई बल्कि पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया गया। मामले को लेकर