भिंड नगर: नारायणी होटल पर ब्रेकर पर बिगड़ा संतुलन, डंपर के पहियों तले कुचला गया युवक,CCTV कैमरे में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
भिंड। जिले के देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-719 बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का हेलमेट पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसका चेहरा डंपर के पहियों के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया। घटना पास में स्थित एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है