झांसी: बड़ागांव थाना पुलिस ने ग्राम बेहटा पालर से जुआ खेलते तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Oct 21, 2025 बड़ागांव थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम बेहटा पालर में की गई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र राजपूत, लवकुश, व राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने जुए में इस्तेमाल हो रहे 5100 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।