चौरीचौरा: गांव में देशी शराब की दुकान खोलने के विरोध में चौरीचौरा तहसील पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौनर के विशुनपुरा बाबू में पंचायत भवन व विद्यालय के पास देशी शराब कि दुकान खोलने के विरोध में ग्राम प्रधान कैलाश निषाद के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष शनिवार को चिलचिलाती धूप में चौरीचौरा तहसील पर जाकर नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया। और एसडीएम के अनुपस्थित में तहसीलदार चौरीचौरा सत्य प्रकाश गुप्ता ज्ञापन दिया।