धनौरा: मंडी धनोरा क्षेत्र में अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद, खेत से बैटरी चोरी, घटना कैमरे में कैद
धनौरा के अहरौला माफी गांव में एक किसान के ट्यूबवेल से झटका मशीन की बैटरी चोरी हो गई। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने किसान की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अहरौला माफी निवासी किसान बलविंदर सिंह का मकान मुख्य सड़क किनारे उत्तर दिशा में है, जबकि सड़क पार दक्षिण दिशा में उनका खेत और ट्यूबवेल है।