ओबरा: धमनी गांव पहुंचे ओबरा विधायक प्रकाशचंद्र, शहीद के परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढाढस, कहा- शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य
हसपुरा प्रखंड के धमनी गांव निवासी वीर जवान सुनील चौधरी की झारखंड में आकस्मिक निधन हो गई थी। जवान के निधन की खबर सुनकर रविवार के अपराह्न दो बजे ओबरा विधायक डॉ प्रकाशचंद्र उनके गांव पहुंचे और शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढ़स बंधाया। विधायक ने कहा कि यह घटना दुखद एवं अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने पीड़ित परिवार के इस अपार दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग