शाहपुर में भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर शिव मंदिर प्रांगण में भाजपा के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
पंचायत अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा महतो, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय प्रताप सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📰 अपना रोहतास — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर।
#ApnaRohtas #Rohtas #Nauhatta #Shahpur #BJP #BoothMeeting #BiharNews #PoliticalNews #NarendraModi #MannKiBaat #LocalNews #RohtasNews
Nauhatta, Rohtas | Jul 15, 2026