मानिकपुर: चित्रकूट में अवैध हथियार रखने के दोषी को न्यायालय ने सुनाई 2 साल की सजा और अर्थदंड
चित्रकूट पुलिस ने बुधवार शाम 5:40 बजे प्रेसनोट में बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत वर्ष 2022 के आयुध अधिनियम मामले में जेएम द्वितीय न्यायालय ने आरोपी रवि उर्फ नन्ना पटेल को 2 वर्ष के साधारण कारावास और ₹2,000 अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस की प्रभावी पैरवी और अभियोजन की मजबूत बहस से यह सफलता मिली।