बूंदी: मध्य प्रदेश से अगले माह रामगढ़ रिजर्व में आएगी नई बाघिन, एनक्लोजर से 15 दिन बाद आजाद होगा आरवीटी-4
Bundi, Bundi | Nov 27, 2024 बूंदी-एनक्लोजर में घूमता टाइगर आरवीटी-4, जिसे जल्द जंगल में छोड़ा जाएगा। ज्योति लवानिया | बूंदी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व से मिल रही खुशखबर से बूंदी के पर्यटन को और पंख लग सकते हैं। रामगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन प्रयास बेहतर रहे तो तो आने वाले 15 से 20 दिन में बूंदी को एक टाइग्रेस मध्यप्रदेश से मिलने की उम्मीद है। वही आरवीटी 4 को 15 दिन बाद जंगल में छोड़ेंगे।