गिरियक: पावापुरी-नवादा के बीच पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, 9 गांवों में 142.58 एकड़ भूमि की अधिग्रहण शुरू
नवादा–पावापुरी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना को लेकर नालंदा जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25.10 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के निर्माण के लिए गिरियक और बिहारशरीफ अंचल के 9 गांवों की करीब 142.58 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गिरियक के अंचलाधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि नसीरपुर