कानपुर: मूलगंज के आनंद लॉज होटल में मिला ठेकेदार का शव, पुलिस जांच मे जुटी
होटल में ठेकेदार का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। दो दिन से लगातार दरवाजा बंद होने से जब मैनेजर को शक हुआ तो उसने खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे में बेड पर लाश पड़ी हुई थी। मृतक ठेकेदार गुलाब राय मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था वहीं पुलिस अभी पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।