कानपुर: कानपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी , "नौकरी नहीं मजबूरी है यह हड़ताल जरूरी है"
कानपुर मेडिकल कॉलेज के 2019 बैच के इंटर्न चिकित्सक की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी है। डॉक्टरों ने जे एस वी एम मेडिकल कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की "नौकरी नहीं मजबूरी है यह हड़ताल जरूरी है "जैसे नारे लगाए डॉक्टर कहना है कि हम लोगों का वेतन ₹12000 है अन्य प्रदेशों में इंटरनेट डॉक्टर का वेतन 25000 से₹30000 महीना है।