कानपुर: जूही कला वार्ड 84 में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल के शिलापट हटाने पर हुआ विरोध
कानपुर में जूही कलां वार्ड 84 में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के शिलापट हटा दिया गया। वर्तमान में भाजपा की मेयर का पत्थर लगाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। नगर निगम की ओर से स्वीकृत फुटपाथ, इंटरलाकिंग सुधार कार्य के लिए ठेकेदार ने पुराने पत्थर पर ही नया शिलापट लगा दी।