कानपुर: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शहर कांग्रेस पार्टी ने केस्को मुख्यालय के बाहर धरना देकर केस्को एमडी को सौंपा ज्ञापन
शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान है आज केस्कों मुख्यालय के बाहर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की गई शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि केस्कों के द्वारा आमजन का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा केस्कों एमडी को ज्ञापन देकर जनता की आवाज बनने का काम कांग्रेस पार्टी हमेशा करती आई है।