जगाधरी: शिवपुरी-बी से सूने मकान से ₹12,000 की नकदी और सोने-चांदी के जेवर हुए चोरी, मामला दर्ज
मकान मालकिन मीनू ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ कहीं गई हुई थी। सोमवार को सुबह लोटी तो मकान का ताला टूटा पड़ा था। अंदर अलमारी में रखे ₹12,000 नगदी के साथ सोने चांदी के जेवर भी चोर चुराकर अपने साथ ले गया। जिसमें उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने सोमवार को 3:00 बजे मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है।