आज़मगढ़: मदियापार में 1 फरवरी को मिली अज्ञात युवक के शव की परिजनों ने की शिनाख्त
एक फरवरी की देर शाम को मदियापार गांव के सिवान में सरपत के ढेर के नीचे छिपाकर रखे गए अज्ञात युवक के शव को बरामद किया गया था। मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय जयनारायण पुत्र नंदू निवासी कबीरूद्दीन पर थाना अतरौलिया के रूप में की गई। युवक 31 जनवरी से लापता था और अपने स्तर से उसकी खोजबीन परिजन कर रहे थे। उन्हे सोमवार को किसी प्रकार से युवक के शव के बारे में जानकारी हुई।