आज़मगढ़: छितौनी खास में अपनी दुकान में मफलर के सहारे कुंडी से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए शव लेकर आई मुख्यालय
अतरौलिया थाना के छितौनी खास में दुकान में टायर पंचर बनाने व वेल्डिंग का कार्य करने वाले 25 वर्षीय युवक का दुकान के छत के कुंडी से मफलर के सहारे फांसी से लटका हुआ मंगलवार को सुबह शव मिला। मृतक का नाम अनुज कुमार विश्वकर्मा पुत्र पन्नालाल विश्वकर्मा निवासी जदवापुर थाना कटका जिला अंबेडकर नगर था। अनुज अपने पिता के साथ मिलकर लगभग 18 वर्षों से दुकान चला रहा था।