पिपरा: हरिहरगंज प्रखंड सभागार में विधिक सेवाएँ सह सशक्तिकरण शिविर, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
Pipra, Palamu | Jul 26, 2026 हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को लीगल सर्विसेज सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निःशुल्क विधिक सहायता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बैंक ऋण सुविधा तथा अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।