जरुआखेड़ा चौकी क्षेत्र के जरुआखेड़ा-बांदरी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार युवती एक वर्ग विशेष युवक के साथ बाइक पर सवार थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिससे युवती के सिर में गंभीर चोट आई।