मैनपुरी: एलाऊ थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
रविवार को एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला हरिराम निवासी अरुन कुमार पुत्र प्रेमचंद बाजार करके अपने घर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक टक्कर लगने से बाइक सवार अरुन कुमार घायल हो गए। घायल अरुन कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी मैं लाया गया। जहा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।