मैनपुरी: कुरावली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा में रूपए के लेनदेन को लेकर ट्रक मालिक ने चालक के साथ की मारपीट, चालक हुआ घायल
रविवार को कुरावली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा में रूपए के लेनदेन को लेकर ट्रक मालिक ने ट्रक चालक रविंद्र पुत्र प्रेम सिंह के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में ट्रक चालक रविंद्र पुत्र प्रेम सिंह घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया। डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।