मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम।
बिछवा क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी विवाहिता मधु पत्नी नीतू की रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के भाई ने उसकी बहन के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।