मैनपुरी: किशनी थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी के पास 2 बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत, एक महिला सहित 3 लोग हुए घायल
किशनी थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी के पास 2 बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला सोती निवासी महिपाल पुत्र ताराचंद, जयकिशन पुत्र मलखान सिंह और सोनम पत्नी सोनू तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।