मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में चिनाई का काम करते समय गिलांदर से कटा युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के राधा नगर निवासी भीमसेन पुत्र जयपाल सिंह आवास विकास में चिनाई का काम कर रहे थे। तभी वह अचानक से गिलांदर से कट गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंन-फानन में उनका उपचार के लिए मैनपुरी के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।