मैनपुरी: ज्योति रोड पर विद्युत कनेक्शन न मिलने से परेशान स्थानीय लोगों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का किया घेराव
सोमवार को ज्योति रोड के के मैरिज हॉल वाली गली, वैष्णो नगर निवाशी स्थानीय लोगो ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। स्थानीय लोगो ने बताया की वह 4 साल से विद्युत कनेक्शन के लिए परेशान है। उन्हें विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन नहीं दिया गया। जिससे परेशान होकर स्थानीय लोगो ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया है।