मैनपुरी: दिवरई में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, एसपी ने दी जानकारी
कुरावली क्षेत्र के दिवरई में कासगंज जिले के अमापुर निवासी हर्षित गुप्ता का एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर सब लटकता मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं परिजनो ने हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।