मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र के जवापुर पुल के पास साइकिल सवार युवक को कार ने मारी टक्कर हुआ घायल, जिला अस्पताल में हुई मौत हुई
दन्नाहार थाना क्षेत्र के जवापुर पुल के पास खेत से घर वापस आ रहे साइकिल सवार अतुल कुमार पुत्र संतोष कुमार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार अतुल कुमार घायल हो गए। घायल अतुल कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने उनका मृत्यु घोषित कर दिया। तो वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।