मैनपुरी: दन्नाहार के बदनपुर खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से जला युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
दन्नाहार क्षेत्र के बदनपुर निवासी सुभाष पुत्र लक्ष्मण प्रसाद अपने घर पर खाना बना रहे थे। तभी अचानक से सिलेंडर लीक हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुभाष को परिजनों के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।