मैनपुरी: शहर के आगरा रोड बाल्मीकि पुलिया के पास नाले में मिला किशोर का शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाला बाहर
सोमवार की सुबह शहर के आगरा रोड बाल्मिक पुलिया के पास नाले में एक किशोर का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला, शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है और शव के शिनाख्त के प्रयास शुर कर दिए है।