जहानाबाद: काको में शराब के खिलाफ कार्रवाई, पाली थाना पुलिस ने तीन नशेड़ियों को किया गिरफ्तार
जहानाबाद के काको प्रखंड क्षेत्र में एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर शराब विरोधी अभियान के तहत पाली थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में गया के रविकांत पासवान, टेकारी के धनंजय कुमार और पटना के शंकर पासवान शामिल हैं। थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि उक्त आरोपियों को हंगामा करते पकड़ा गया।