आज जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा गया जिले के सभी मुखिया के साथ पंचायत विकास संवाद कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए।
जिला पदाधिकारी, गया द्वारा जिले के सभी माननीय मुखिया को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर एक-एक जनकल्याणकारी योजना का चयन कर समेकित प्रतिवेदन सूचीबद्ध करते हुए उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया, ताकि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उक्त चयनित योजनाओं का अनुश्रवण किया जा सके।
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि पंचायत में जो भी प्रमुख समस्याएँ हैं, उन्हें सूचीबद्ध करते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराएँ। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी योजनाओं एवं प्रस्तावों को समेकित कर तीन दिनों के अंदर जिला पंचायत राज कार्यालय, गया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करें।
Fatehpur, Gaya | Jul 28, 2026