Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

Kidney के मरीज़ों के लिए वरदान है ये Therapy! 📞 Helpline Number: 9312286540 📲 WhatsApp Number: 9560979433 #KidneyHealth #KidneyCare #NaturalHealing #72HrsCamp #DrBRC

Faridabad, Faridabad | Jun 15, 2026

MORE NEWS

Faridabad, Faridabad | Jun 15, 2026

Faridabad, Faridabad | Jun 15, 2026

पुलिस प्रेस नोट 15 जून 2026

अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर से देसी कट्टा बरामद, आरोपी फरार

फरीदाबाद, 15 जून 2026: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव एवं थाना शहर बल्लभगढ़ की संयुक्त टीम ने 14 जून को आजाद नगर, बल्लभगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर एक घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस की सूचना पाते ही आरोपीगण मौके से फरार हो गया थे, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि आजाद नगर निवासी लेखराज अपने घर से अवैध शराब व नशा बेचने का कार्य कर रहा है। इस संबंध में पुलिस को कुछ वीडियो एवं अन्य सूचनाएं भी प्राप्त हुई थीं, जिनके आधार पर कार्रवाई की योजना बनाई गई।

सूचना के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़ व क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम जब उक्त मकान पर पहुंची तो घर में मौजूद लोगों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पुलिस टीम द्वारा कई बार दरवाजा खोलने के लिए कहा गया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए ग्राइंडर एवं हथौड़े की सहायता से दरवाजा तोड़कर मकान में प्रवेश किया।

मकान की गहन तलाशी के दौरान अवैध शराब बरामद नहीं हुई, लेकिन एक कमरे में रखे बेड के अंदर से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने कट्टे को कब्जे में लेकर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छापेमारी के दौरान घर में मौजूद लोग  छत के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

उप निरीक्षक सुंदर सिंह, प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने बताया कि आरोपी लेखराज व उसके बेटे के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री, आर्म्स एक्ट तथा मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वाले तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई जारी है।

वहीं थाना शहर बल्लभगढ़ के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बरामद देसी कट्टे के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा वांछित आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरीदाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशा तस्करी, अवैध शराब बिक्री अथवा हथियारों से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

पुलिस प्रेस नोट 15 जून 2026 अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर से देसी कट्टा बरामद, आरोपी फरार फरीदाबाद, 15 जून 2026: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव एवं थाना शहर बल्लभगढ़ की संयुक्त टीम ने 14 जून को आजाद नगर, बल्लभगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर एक घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस की सूचना पाते ही आरोपीगण मौके से फरार हो गया थे, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि आजाद नगर निवासी लेखराज अपने घर से अवैध शराब व नशा बेचने का कार्य कर रहा है। इस संबंध में पुलिस को कुछ वीडियो एवं अन्य सूचनाएं भी प्राप्त हुई थीं, जिनके आधार पर कार्रवाई की योजना बनाई गई। सूचना के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़ व क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम जब उक्त मकान पर पहुंची तो घर में मौजूद लोगों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पुलिस टीम द्वारा कई बार दरवाजा खोलने के लिए कहा गया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए ग्राइंडर एवं हथौड़े की सहायता से दरवाजा तोड़कर मकान में प्रवेश किया। मकान की गहन तलाशी के दौरान अवैध शराब बरामद नहीं हुई, लेकिन एक कमरे में रखे बेड के अंदर से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने कट्टे को कब्जे में लेकर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छापेमारी के दौरान घर में मौजूद लोग छत के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उप निरीक्षक सुंदर सिंह, प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने बताया कि आरोपी लेखराज व उसके बेटे के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री, आर्म्स एक्ट तथा मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने वाले तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई जारी है। वहीं थाना शहर बल्लभगढ़ के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बरामद देसी कट्टे के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा वांछित आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरीदाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशा तस्करी, अवैध शराब बिक्री अथवा हथियारों से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jun 15, 2026

क्या Diabetes के मरीज गन्ने का जूस पी सकते हैं? जानिए सच्चाई!
📞 Helpline Number: 9312286540 
📲 WhatsApp Number: 9560979433
#Diabetes #SugarControl #GanneKaJuice #HealthAwareness #drbrc

क्या Diabetes के मरीज गन्ने का जूस पी सकते हैं? जानिए सच्चाई! 📞 Helpline Number: 9312286540 📲 WhatsApp Number: 9560979433 #Diabetes #SugarControl #GanneKaJuice #HealthAwareness #drbrc

Faridabad, Faridabad | Jun 15, 2026

पुलिस प्रेस नोट 15 जून 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 उद्घोषित अपराधी (PO) गिरफ्तार

फरीदाबाद, 15 जून। फरीदाबाद पुलिस द्वारा फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते थाना मुजेसर और थाना छायंसा की पुलिस टीमों ने 14 जून को 2 उद्घोषित अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज निवासी गांव चोहटी शमशाबाद, जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गांव मुजेसर, फरीदाबाद तथा राहुल उर्फ नेपाल निवासी गांव कोन्डल, जिला पलवल के रूप में हुई है।

थाना मुजेसर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंकज को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पंकज के खिलाफ थाना मुजेसर में एक मामला दर्ज है, जिसमें न्यायालय द्वारा 9 अक्टूबर 2025 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद से वह लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए 14 जून को उसे दबोच लिया।

वहीं दूसरी ओर थाना छायंसा पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए राहुल उर्फ नेपाल को उसके पैतृक गांव कोन्डल से गिरफ्तार किया। राहुल एक मामले में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने 14 जून 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। उद्घोषित अपराधी घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी पंकज को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए, जबकि आरोपी राहुल उर्फ नेपाल को जमानत प्रदान कर दी गई।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

पुलिस प्रेस नोट 15 जून 2026 फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 उद्घोषित अपराधी (PO) गिरफ्तार फरीदाबाद, 15 जून। फरीदाबाद पुलिस द्वारा फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते थाना मुजेसर और थाना छायंसा की पुलिस टीमों ने 14 जून को 2 उद्घोषित अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पुलिस प्रवक्ता अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज निवासी गांव चोहटी शमशाबाद, जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गांव मुजेसर, फरीदाबाद तथा राहुल उर्फ नेपाल निवासी गांव कोन्डल, जिला पलवल के रूप में हुई है। थाना मुजेसर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंकज को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पंकज के खिलाफ थाना मुजेसर में एक मामला दर्ज है, जिसमें न्यायालय द्वारा 9 अक्टूबर 2025 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद से वह लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए 14 जून को उसे दबोच लिया। वहीं दूसरी ओर थाना छायंसा पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए राहुल उर्फ नेपाल को उसके पैतृक गांव कोन्डल से गिरफ्तार किया। राहुल एक मामले में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने 14 जून 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। उद्घोषित अपराधी घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी पंकज को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए, जबकि आरोपी राहुल उर्फ नेपाल को जमानत प्रदान कर दी गई। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jun 15, 2026