शिवपुरी नगर: एसपी ऑफिस में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमी जोड़े ने तपती जमीन पर रखा 15 दिन का मासूम, डीएनए टेस्ट का कर रहे थे विरोध
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक प्रेमी जोड़ा नवजात बच्चे को लेकर पहुंचा और डीएनए जांच कराने का विरोध करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने 15 दिन के बच्चे को तपती जमीन पर रख दिया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे। सूचना मिलने पर एसडीओपी संजय चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर दोनों को शांत कराया